10 Lines Essay On My Country India In Hindi | मेरा देश भारत पर 10 लाइनों में निबन्ध

हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम बात करेंगे मेरा देश भारत पर एक सुंदर निबन्ध के साथ जिसमे हम भारत के बारे में वो सभी बाते बताएँगे जिससे आपको गर्व महसूस होगा और जो बातें आप जानते नहीं होंगे वो भी जान जाएँगे |

भारत देश को भारत कहो या इंडिया कहो या फिर हिन्दुस्तान कहो बात एक ही है भले ही नाम अनेक हैं लेकिन देश सिर्फ एक ही है लोग इस देश का नाम अपने अपने हिसाब से बोलते है जो उन्हें अच्छा लगता है |

10 lines essay on my country india in hindi : मेरा देश भारत पर निबन्ध

  1. भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहाँ पर सभी जाति, धर्मो का सम्मान और पालन होता है यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैसे और भी कई धर्म के लोग एक साथ रहते हैं शायद ही कोई और ऐसा देश होगा जहाँ इतने धर्म के लोग एक साथ रहते होंगे |
  2. हमे अपने देश भारत पर गर्व है मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसमे तीन रंग होते हैं सबसे उपर केसरिया, फिर सफेद और फिर हरा | सभी का कुछ ना कुछ मतलब होता है केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतिक है सफ़ेद रंग पवित्रता, सच्चाई और शांति का प्रतिक है और हरा रंग विश्वास, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति का प्रतिक है |
  3. हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और इसे आजाद कराने में कई वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान दी जिसने आज भी हम याद करते है और एक ख़ास दिन के अवसर पर उनकी जयंती भी मनाते हैं |
  4. हमारे देश का राष्ट्र गान जन गण मन है, राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् है राष्ट्रीय पशु बाघ है राष्ट्रीय पक्षी मोर है राष्ट्रीय फल आम है, राष्ट्रीय फूल कमल है राष्ट्रीय खेल हॉकी है |
  5. भारत देश के पश्चिम में अरब सागर और पाकिस्तान देश है और पूरब में बंगाल की खाड़ी एयर बांग्लादेश है उतर में हिमांचल पर्वत और नेपाल, चीन और भूटान देश है तथा दक्षिण में हिन्द महासागर और श्रीलंका है |
  6. हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ कई तरह की फसले और सब्जियां होती हैं खेती के मामले में हमारा देश कई आगे है तभी तो हमारे देश का नारा है जय जवान जय किसान| हमारे देश से भरपूर मात्रा में अनाज और सब्जियां कई देशो में जाती है |
  7. हमारा देश कई क्षेत्र में आगे बढ़ चुका है चाहे एग्रीकल्चर हो, टेक्नोलॉजी हो, शिक्षा हो, चिकित्सा हो, या फिर ऐसे कई बातें जिन्हें जानकार हमे गर्व महसूस होता है और हमारे देश से ऐसे कई साइंटिस्ट, डॉक्टर, इंजिनियर पूरी दुनिया में अपना जलवा दिखा रहे हैं |
  8. हमारे देश के सभी लोग अपनी संस्कृति, परम्परा का आदर करते हैं और सभी मिलकर बड़े बड़े उत्सवो, त्योहारों में मिलकर खुशिया मनाते हैं हमारे देश में जो भी बाहर से लोग आते हैं हम उन्हें अतिथि की तरह मानते हैं तभी तो हमारे देश में अतिथि देवो भव को काफी माना जाता है |
  9. सालो साल विदेशो से लोग भारत आते हैं और यहाँ की सुंदरता को देख कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं हमारे यहाँ घूमने के लिए कश्मीर, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ उन्हें काफी सुकून मिलता है और एक आध्यात्मिकता का अनुभव होता है |
  10. हमारा देश इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है की दुसरे देश भी यह देखकर हैरान हो रहे हैं आज भारत को दुनिया के हर कोने में लोग जानते हैं क्योकि भारत के सभी देशो के साथ अच्छे सम्बन्ध रहते हैं और मुश्किल में भी दुसरे देशो की मदद करते हैं |

हमारा देश जिस तरह से डिजिटल इंडिया को इतना बढ़ावा दे रहा है उसका नतीजा यह है की आज पूरे भारत के कोने कोने में है कोई डिजिटली इन्टरनेट से जुड़ा हुआ है कोई भी कभी भी देश विदेश की जानकारी ले सकता है वो किसी भी जानकारी के अभाव में नहीं रह सकता है |

भारत का इतिहास किसी से छुपा नहीं है हमारे देश में रामायण, महाभारत जैसे इतिहास की सच्ची कहानियाँ हैं हमारे देश में कई राजाओ ने राज किया, कई आये आक्रमण किया और फिर इसी तरह से कई ने लूटपाट भी किया और भारत से ऐसे कीमती चीजो को चुराकर ले गये |

लेकिन फिर भी हमारा देश बचा रहा, एक समय में भारत को सोने की चिड़िया कहाँ जाता था क्योकि हमारे देश में किसी भी चीज की कमी नहीं थी फिर बाद में मुगल आये उन्होंने राज किया फिर अंग्रेज आये उन्होंने राज किया लेकिन हर चीज का एक समय होता है और बुरा समय भी टल जाता है |

आज के समय भारत इतना आगे बढ़ गया है की वो किसी दुसरे देश पर निर्भर नहीं है भारत की कोशिश है की खुद की बनाई हुई चीजो का इस्तेमाल करे जितना देश आत्मनिर्भर रहेगा उतना ही मजबूत रहेगा |

टेक्नोलॉजी ने आज के समय काफी साथ दिया है और इसी की बदौलत हमारा देश नयी नयी तकनिकी पर काम कर रहा है चाहे वैक्सीन बनाने की बात हो या फिर हथियार बनाने की बात हो हर काम में भारत आगे जा रहा है |

आज के इन हालातो में जिस तरह का भारत का पूरी दुनिया में नाम है हर कोई इस बात से वाकिफ है चाहे आज के समय यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र को निकलना हो या फिर अफगानिस्तान को अनाज सप्लाई करना हो भारत हर जगह अपनी छाप छोड़ता है |

Also Read : स्वच्छ भारत अभियान पर निबन्ध

Final Word :

मेरा देश भारत पर निबन्ध जितने भी शब्दों में लिखें उतना ही कम है क्योकि अगर भारत के बारे में अच्छे से जानने की कोशिश करेंगे तो पूरा समय ही बीत जाएगा |

अगर आप एक अच्छे नागरिक हैं तो आपको भारत के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी होगी और मेरा मानना है की जिस देश में हम रहते हैं उसकी पूरी जानकारी हमे होनी चाहिए |

FAQs..

मेरा देश भारत क्यों ख़ास है?

क्योकि मेरा देश एक ऐसा देश है जहाँ सभी धर्म के लोग प्यार मोहब्बत से रहते हैं और शायद ही ऐसा पहला देश है जहाँ इतने धर्म, जाति के लोग एक साथ रहते हैं और मेरे देश में अतिथि देवो भव को पूरी दुनिया में फैलाया जाता है|

भारत के प्रति दुनिया का क्या नजरिया है?

पूरी दुनिया में भारत को अब एक अच्छी नजर से देखते है और दुनिया में भारत की काफी इज्जत है आप जहाँ भी जाओ तो लोग यह जानकार बहुत खुश होते है की हम भारत से हैं लोगो को भारत बहुत भाता है उन्हें यहाँ की ख़ूबसूरती, संस्कृति, आस्था काफी प्रभावित करती है|

क्या आने वाले समय में भारत नंबर वन होगा?

बिल्कुल होगा इसमें कोई शक नहीं है क्योकि जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है उसे देखकर लगता है 2050 तक भारत एक सुपरपावर बन सकता है |

Vikram mehra

मेरा नाम विक्रम मेहरा है मै उत्तराखंड का रहने वाला हु मैंने B.sc (PCM) से की हुई है और मुझे टेक्नोलॉजी, साइंस और लोगो को अपने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा देना बहुत पसंद है मेरा मकसद ऑनलाइन माध्यम से लोगो तक इनफार्मेशन पहुचाना है और साथ ही मुझे मूवीज देखना, घूमना बहुत पसंद है |

Leave a Reply