दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम बात करेंगे पेड़ो के बारे में जिसमे हम पेड़ो के महत्व, उपयोग, फायदे और पेड़ो को कैसे बचाना है पर 10 लाइनों के निबन्ध के रूप में व्याख्या करेंगे और जानेंगे की क्यों यह टॉपिक काफी इतना महत्वपूर्ण है और क्यों हमे पेड़ो के संदर्भ में बात करनी चाहिए |
पेड़-पौधों पर भी हम जैसे इंसानों, जीव-जन्तुओ की तरह जान होती है भले हो वे चल नहीं सकते हैं, बोल नहीं सकते हैं और खा नहीं सकते हैं लेकिन मेरा मानना है की पेड़ो को भी हमारी तरह दर्द होता है |
जब धरती पर इंसानों का अस्तित्व नहीं होगा और ना ही किसी जीव जन्तुओ का तो उससे पहले से ही पेड़ धरती पर हैं तभी जाकर इस धरती पर जीवन की संभावनाएं बनी और यही प्रकृति का जीवन चक्र है हमे इसे बचा कर रखना है |
10 lines on trees in hindi : पेड़ो पर 10 लाइनों में निबन्ध
Table of Contents
- पेड़ हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और हमे इस बात का ध्यान होना चाहिए |
- पेड़ हमारा सबसे अच्छा दोस्त होता है और हमलोग इसे अपने आसपास देखते हैं |
- पेड़ से हमे फल, फूल, आक्सीजन और शुद्ध हवा मिलती है जो इंसानों, जीव-जन्तुओ, वातावरण और पृथ्वी के लिए जरुरी है |
- पेड़ पक्षियों और जानवरों का घर होता है हमे इन्हें नष्ट नहीं करना चाहिए |
- पेड़ो से सिर्फ हमे जरूरत की ही चीजे ही नहीं मिलती है बल्कि हमे महत्वपूर्ण जडीबुटी, औषधि भी मिलती हैं |
- पेड़ प्रदूषण को कम करने और वातावरण को शुद्ध करने में अपनी भूमिका निभाते हैं |
- हमे कभी भी पेड़ो को नहीं काटना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए की जितना हो सके उतना पेड़ लगाए |
- बिना पेड़ो के हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं अगर पेड़ नष्ट हो गये तो इस धरती पर जीवन भी खत्म हो जाएगा |
- पेड़ हमारे लिए काफी उपयोगी है और हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए |
- हमे संकल्प लेना चाहिए की अपने जीवन में जितना हो सके उतने पेड़ लगा सके|
- प्राकृतिक आपदा के आने में भी पेड़ो के हुए नुकसान से है क्योकि जितनी भी बाढ़ जैसी समस्या बन रही है उसका यह भी एक कारण है|

10 lines on save trees in hindi : पेड़ बचाओ पर 10 लाइनों में निबन्ध
- एक समय था जब धरती पर पेड़ पौधे काफी ज्यादा होते थे और लोग पेड़ो की पूजा भी करते थे
- जब से लोगो की जरूरते बढ़ी हैं इंसानों ने अपनी जरूरत के लिए पेड़ो को काटा है |
- हमारे समाज में लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं की अगर सभी पेड़ खत्म हो गये तो क्या होगा
- पेड़ो को अगर नहीं बचाया गया तो वातावरण दूषित हो जाएगा, वायु प्रदूषण ज्यादा हो जायेगा, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ जाएगा |
- एक सच्ची घटना की बात की जाए तो अमेज़न की जंगलो में एक महीने से ज्यादा दिनों तक लगी आग को पूरी दुनिया ने देखा और फिर भी शायद लोगो को इस बात का एहसास नहीं हुआ होगा |
- एक और घटना की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया के आधे से ज्यादा जंगलो में लगी आग ने पूरे जंगलो के जानवरों को राख कर दिया था |
- अगर हम जंगलो में ऐसे ही आग लगाते रहेंगे तो एक दिन पूरी जनजाति खत्म विलुप्त हो जाएगी |
- पूरी दुनिया के अलावा हमारे देश में कई लोगो ने पेड़ो को बचाने के लिए कई मुहीम चलाई हैं और कई लोगो ने काफी अच्छा काम भी किया है लेकिन किसी एक के करने से बदलाव नहीं आएगा |
- हमे अपने आसपास पेड़ लगाने चाहिए और शहरो में फुटपाथ, पार्क और ऐसे जगह जहाँ पेड़ो की कमी है वहां जितना हो सके उतने पेड़ लगाने चाहिए |
- एक बात हमेशा याद रखना पेड़ रहेंगे तो जीवन रहेगा वरना आने वाला भविष्य हमारी पीढ़ी के लिए नर्क बन जाएगा |
10 lines on importance of trees in hindi : पेड़ो के महत्व पर 10 लाइनों में निबन्ध

- पेड़, धरती पर मानव जीवन औरअन्य प्राणियों के लिए कुदरत का अनमोल वरदान है और हमे पेड़ो की पूजा करनी चाहिए |
- पेड़ हमारे लिए जीवन दाता होते हैं क्योकि इनसे हमे आक्सीजन, शुद्ध हवा, फल-फूल मिलता है |
- पेड़-पौधे इंसानों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करती है और हमे आक्सीजन देती है |
- पेड़ भू-स्खलन, बाढ़ जैसी आपदा को भी आने से रोकता है और धरती के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक है |
- पेड़-पौधों का वर्षा के होने और ना होने में काफी महत्व है अगर पेड़ नहीं होंगे तो वर्षा भी नहीं होगी जिससे सूखे की समस्या हो सकती है |
- जलवायु परिवर्तन में भी पेड़ो का काफी योगदान होता है अगर पेड़ नष्ट हो गये तो वातावरण के जलवायु में काफी बदलाव आ जाएँगे जिससे बाढ़, सूखा, ग्लेशियर का पिघलना जैसी समस्या पैदा हो सकती है |
- पेड़ पर्यावरण के चक्र को बनाये रखने में सहायक है और नियमित वर्षा कराने में सहायक हैं |
- आपने देखा होगा की जिन क्षेत्रो में पेड़ नहीं होते हैं वहां वर्षा नहीं होती है और सूखे की ज्यादा समस्या होती है और फिर ना ही नदिया होती है, ना ही खेती होती है, पीने के पानी की किल्लत होती है, प्रदूषण ज्यादा होता है, बीमारिया ज्यादा होती है और ऐसे ही कई समस्या होती है |
- जिन जगहों पर पेड़ पौधे ज्यादा होते हैं वहां वर्षा समय पर होती है, पानी की किल्लत नहीं होती है, वातावरण शुद्ध रहता है और ऐसी सभी चीजे पर्याप्त मात्रा में मिलती है
- वैसे तो पेड़ो से हमे कच्चा माल भरपूर मिलता है और फल-फूलो और औषधि भी मिलती है लेकिन हमे पेड़ो को ज्यादा नुकसान नहीं पहुचाना है |
- Also Read : जल प्रदूषण पर निबन्ध
- Also Read : शीत ऋतु पर 10 लाइनों में निबन्ध
Final Word :
पेड़ो का क्या महत्व है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या हम पेड़ो को बचाने में अपना योगदान देते हैं की नहीं ये हमे सोचना है |
जिस तरह से पेड़ हमारा जीवन दाता है उसी तरह से हमे पेड़ो का रक्षक बनना है और प्रण लेना है की कभी पेड़ो को नुकसान नहीं पहुचने देंगे और ना ही किसी को नुकसान करने देंगे |
हमे अपना जीवन में एक लक्ष्य रखना है की पूरे जीवन में कम से कम इतने पेड़ लगा सके की हमे यह कमी ना महसूस हो की हमने अपना योगदान नहीं दिया है | अगर आपको हमारी बातें अच्छी लगी तो हमे कमेंट करके बता सकते हैं |