हेलो दोस्तों आज के यह टॉपिक women safety पर निबन्ध काफी महत्त्वपूर्ण है क्योकि हर कोई इया पर ज्यादा बात नहीं करता और ना ही ध्यान देता है| जो लोग इस मुद्दे पर बात करते हैं तो बाद में मामला शांत हो जाता है लेकिन आज इस टॉपिक पर हम खुश महत्पूर्ण बिन्दुओ पर संक्षिप्त में बात करेंगे |
महिला सुरक्षा की तो हर कोई बात करता है लेकिन उस पर काम कोई नहीं करता हैं जोकि एक लापरवाही की बात है की आखिर क्यों इसे इतना नजरअंदाज किया जाता है और जो लोग इस मुद्दे को आगे ले जाना चाहते हैं उनकी आवाज पहुच नहीं पाती है |
Essay on women safety in hindi : महिला सुरक्षा पर हिंदी निबन्ध
दोस्तों हमारा भारत देश जोकि एक महिला प्रधान देश है और जहाँ उन्हें पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलाकर चलने को कहा जाता है और हजारो लाखो महिलाए-लड़कियां चल भी रही हैं और आज के समय कई मामले में महिलाए पुरुषों से एक कदम आगे हैं |
लेकिन फिर भी कही कुछ ऐसी कमी रह गयी है जहाँ महिलाए और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं आये दिन उनके साथ कोई ना कोई घटना हो जाती हैं जोकि काफी चिंताजनक है |
हम महिलाओं को वो सब अधिकार दे रहे हैं जिनके वे हक़दार हैं लेकिन हम उनकी सेफ्टी की जिम्मेदारी लेने में इतने पीछें क्यों रह गये हैं? हमे इस बात का कोई अंदाजा नहीं है और ना ही इस बात पर सरकार काम कर भी रही है की नहीं |
क्योकि आपने देखा और सुना होगा की आये दिन देश में कितने बलात्कार, जबरन शादी, किडनैप और प्यार के जाल में फ़साना, धोखा, मर्डर जैसे घिनोने क्राइम महिलाओं के साथ ही ज्यादा होते हैं कुछ ऐसे मामले होते हैं जहाँ इन्साफ मिल जाता है तो कही इन्साफ नहीं मिल पाता है अगर मिल भी जाये तो काफी साल लग जाते हैं |
हमारा देश जोकि महिला सशक्तिकरण को इतना आगे ले गया है तो आखिर कमी कहाँ रह गयी है जो लगातार इतने क्राइम बढ़ते जाते हैं अगर आप अगर साल का रिकॉर्ड निकाले तो आपको क्राइम रेट का ग्राफ बढ़ता हुआ ही मिलेगा |
अगर आप बलात्कार, जबरन शादी, किडनैप और प्यार के जाल में फ़साना और मर्डर कर देना जैसे क्राइम का डाटा देखोगे तो हैरान हो जाओगे| ऐसी घटनाये कम होने का नाम ही नहीं ले रही है |
ज़रा सोचिए ये वो अपराध हैं जो लोगो को और कानून का सामने आ जाती हैं लेकिन कुछ ऐसे मामले भो होते होंगे जो किसी के सामने नहीं आते होंगे तो फिर उनका क्या?? वे बेचारे पीड़ित महिला या लड़कियां तो इन्साफ के बिना वंचित रह जाती हैं जोकि एक काला सच है |
ऐसा नहीं है की देश में किसी महिला को कोई न्याय नहीं मिला है काफी महिलाओं के साथ इन्साफ हुआ है लेकिन जब उनके अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही होती है तो उन्हें बचाने के लिए क़ानून के बीच में कुछ ऐसे लोग आ जाते हैं जहाँ कभी कभी क़ानून भी विवश हो जाता है तब जाकर पीड़ितों की हिम्मत टूट जाती है |
महिलाओं के हक़ और सुरक्षा के लिए देश में महिला आयोग का काफी सहयोग होता है जो हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहता है और ना जाने कितने महिलाओं और लडकियों को इन्होने न्याय दिलाया है जोकि काफी सराहनीय काम है |

महिला सुरक्षा में उठाये जाने वाले कदम :
- हमारे देश में एक महिला को देवी का दर्जा दिया जाता है जिसे हम पूजते है और जो हमारे लिए लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा सब हैं तो क्यों हम इनकी सुरक्षा नहीं कर पा रहे है?
- आज के समय सरकार भी महिला सुरक्षा के लिए काफी सचेत हो गयी है और ऐसे कड़े कानून भी बना लिए है जिससे कोई आपराधिक काम ना कर पाए |
- अगर कोई करता है तो उसे कठोर सजा मिलती भी हैं अब तो देश में बलात्कार जैसे क्राइम के लिए सीधे फांसी की सजा हो जाती है |
- विदेशों में तो कई ऐसे देश हैं जहाँ के कानून इतने सख्त हैं की वे सोच भी नहीं सकते हैं ऐसा काम करने के लिए इसीलिए वहां का क्राइम रेट भी कम रहता है |
- हमारे देश में पीड़ितों को सरकार हर संभव आर्थिक मुआवजा देती है और भी कई ऐसी मदद करती हैं जिससे किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय ना हो और आरोपी को सख्त से सख्त सजा होती है |
- उत्तर प्रदेश की सरकार ने तो महिला सुरक्षा के लिए ऐसे ठोस कदम उठाये हैं जिसकी काफी प्रंशसा हो रही है लेकिन कुछ ऐसे मामले भी हैं जहाँ पर विरोधी सरकार की आलोचना करने से पीछे नहीं हटती हैं मेरा मानना है की इन चीजो में कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए |
- आज के समय तो काफी लडकिया आत्म सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग भी लेती है जिससे वे अपनी सुरक्षा कर सके |
और पढ़े : बालिका शिक्षा पर महत्वपूर्ण निबन्ध
10 lines on women safety in hindi : महिला सुरक्षा पर 10 लाइनों में निबन्ध
- आज के समय महिला सुरक्षा काफी बड़ा मुद्दा है जिसे शायद कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है |
- आज के समय देश में दिन प्रतिदिन महिलाओं या लडकियों के मामले में कई ऐसे गंभीर अपराध के मामले सामने आते रहते हैं जिन्हें सुनकर और देखकर सदमा लग जाता है |
- हमारे देश में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है लेकिन क्यों अभी भी ऐसे घिनौने मानसिकता के लोग हैं जो उन्हें बुरी नजरो से देखते हैं और अपने काम को अंजाम देते हैं |
- वैसे भी हमारे देश में महिला सशक्तिकरण को काफी बढ़ावा दिया जाता है जहाँ महिलाये पुरुषो से आगे भी निकल रही है |
- वैसे तो देश में महिलाओ के लिए कड़े कानून बने है लेकिन फिर भी अपराध की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है |
- इस मामले में हमे संयुक्त राष्ट्र अमीरात जैसे देश से सीखना चाहिए जहाँ के क़ानून इतने कड़े हैं की ओई भी हो अपराध करने की सोच भी नहीं सकता है और अगर कर भी लेता है तो बच नहीं सकता है इसिलिय वहां रात में भी महिलाए आराम से घूम लेती हैं उन्हें किसी बात का डर नहीं होता है |
- वैसे कई ऐसे मामले हुए हैं जहाँ निर्भया जैसे कांड और भी हुए हैं जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था और दोषियों को सजा दिलाने के लिए लोग सड़क पर आ गये थे|
- आज के समय समाज जाग रहा है और महिलाए जागरूक हो रही है वे जानती हैं की उन्हें अपनी सुरक्षा कैसे करनी है |
- अगर हम देश में महिलाए सुरक्षित रहेगी तो वे कही भी अकेली जा सकती है लेकिन अभी भी ऐसा माहौल रहता है की जहाँ महिलाये अकेली नहीं जा सकती हैं |
- आज के समय महिलाये खुद की सुरक्षा के लिए भी लड़ लेती हैं और अपने हक़ के लिए पीछे नहीं हटती हैं|
और पढ़े : बेटी बचाओ और बेटी पढाओ पर महत्वपूर्ण निबन्ध
Final Word :
जब तक हम महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा नहीं करेंगे तब तक हमारा देश आगे नहीं बढेगा और ना ही पूरी दुन्य में अच्छा सन्देश जाएगा| हमे अपने परिवार के अलावा दूसरी महिलाओं की भी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और यह सन्देश पूरे समाज में देना चाहिए | अगर आपको यह टॉपिक महत्वपूर्ण लगा तो हमे कमेंट करके बता सकती हैं |
FAQs..
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
पूरे देश के लिया महिला सुरक्षा नंबर 1091/1090 है जहाँ पर आप अपनी समस्या बता सकती है इसके आलावा नेशनल कमीशन फॉर वुमन पर भी 0111-23219750 पर कॉल कर सकते हैं |
महिला सुरक्षा के लिया क्या टिप्स हो सकते हैं ?
महिलाओं के लिए सरकार को एक ऐसा एप्प या फिर ट्रैकिंग डिवाइस बनाना चाहिए जिसे कोई भी लड़की या महिला जब परेशानी में हो तो इस्तेमाल कर सके और जिसकी पूरी जानकारी और रिकॉर्ड पुलिस तक पहुच सके जिससे क्राइम होने से बचा जा सके |