दोस्तों आज के इस टॉपिक save water in hindi में हम बात करेंगे जल संरक्षण के बारे में और जानेंगे की कैसे हम पानी को बर्बाद होने से बचा सकते हैं क्योकि दुनिया में कई ऐसे जगह हैं जहाँ पानी की काफी किल्लत होती है जिसके लिए पानी बचाना बहुत जरुरी है |
जल संरक्षण एक ऐसी मुहीम हैं जिसे पूरे दुनिया में चलाया जाना चाहिए जहाँ पर ख़ास तौर पर इसकी सख्त जरूरत है क्योकि आज भी अफ्रीका महाद्वीपों के देशो में बहुत पानी की दिक्कत होती है और उसका मुख्य कारण है सूखा |
ऐसे ही पानी की समस्या एक दिन प्राकृतिक आपदा का रूप ले लेती हैं जोकि मानव जीवन के लिए एक अभिशाप बन जाती हैं |
10 lines on save water in hindi : पानी बचाओ पर 10 लाइन में निबन्ध (Part-1)

- जैसे की हम सभी को पता है की जल ही जीवन है और इसके बिना मनुष्य, पशु, पेड़-पौधे और छोटे छोटे जीव जंतु जीवित नहीं रह सकते हैं और हम सभी को पता है की जल नहीं तो कल नही |
- पृथ्वी का 71% हिस्सा पानी से गिरा हुआ है और जिसमे से मात्र 1% ही पीने योग्य पानी है और बाकी समुद्री खारा पानी है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की आने वाले समय में पीने योग्य पानी की कितनी किल्लत होगी |
- यदि मनुष्य जल को ऐसे ही दूषित और बर्बाद करता रहेगा तो एक दिन पृथ्वी पर पीने लायक पानी नहीं मिलेगा और पृथ्वी पर जीवन असंभव हो जाएगा |
- हमे कभी भी पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए जितना हो सके उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की बचा हुआ पानी जरूरतमंद लोग भी इस्तेमाल कर सके |
- जब कभी भी हम नलों से पानी भरते हैं तो उसे खुले बहते नहीं देना चाहिए हमारे देश में इस तरह की लापरवाही काफी ज्यादा होती है हमे कोशिश करनी चाहिए की जितना हो सके पानी बचे |
- हमारे समाज में लोग पानी का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते है जहाँ जरूरत होती है वहां जरूरत से ज्यादा करते हैं और जहाँ जरूरत नहीं होती है वहां भी इस्तेमाल कर लेते हैं हमे अपने इस क्रियाकलापों में पानी का इस्तेमाल हर हाल में कम करना है |
- पानी को बचाने का सबसे अच्छा माध्यम वर्षा है जिसमे हम सूखाग्रस्त इलाको में बड़े बड़े कुए बनाकर वर्षा का पानी जमा कर सकते हैं जिससे यह पानी जरूरत के समय काम आ सके |
- हमे कभी भी पानी को दूषित नहीं करना चाहिए बड़े बड़े और छोटे छोटे गांवों और शहरो में लोग अपने अपनी घर के गंदे नालो को नदियों से जोड़ देते हैं या फिर उन नालो में बहुत ज्यादा गंदगी करते हैं जिससे उन नालियों का पानी सीधे नदियों में जाता है और पूरी नदिया दूषित हो जाती हैं |
- जल संरक्षण की इस मुहीम को हमारे देश में भी काफी संस्थान चला रहे हैं लेकिन फिर भी लोग इसके प्रति सतर्क नहीं है और इसके कारण हमारे देश के कई शहरो के गाँवों में पानी का काफी अभाव होता है |
- इसी तरह जल के महत्त्व को बढाने और लोगो को इसके प्रति जागरूक करने के लिए 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है |

10 lines on save water in hindi : जल संरक्षण पर निबन्ध (Part-2)
- जल जीवन जीने का सबसे जरुरी घटक है और हर किसी प्राणी की जीविका के लिए महत्वपूर्ण है |
- मनुष्य के जीवन में पानी का महत्त्व इतना जरुरी है की चाहे शरीर को पाचन पाचन क्रिया करने में, हमारे शरीर के तापमान को कण्ट्रोल करने में और रोजाना के क्रियाकलापों में काफी योगदान है |
- आज के समय हम पानी की दिक्कतों का काफी सामना कर रहे हैं और रह मुख्य रूप से शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन और जल प्रदूषण के कारण हो रहा है |
- अगर हमे पानी को नष्ट होने से बचाना है तो हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए क्योकि पेड़ पानी को भूमिगत रखने और वर्षा कराने में मदद करता है |
- हमे अपनी जरूरत के अनुसार ही पानी खर्च करना चाहिए और हो सके तो बेवजह घर के नलों को खुला नहीं रखना चाहिए |
- हो सके तो सूखाग्रस्त इलाके के लोगो को अपने आस पाद कुए बना लेना चाहिए जिससे वर्षा का पान इकट्ठा हो सके |
- बिना पीने योग्य पानी का कोई भी प्राणी ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सकता है याक बहुत सारे प्राणियों के विलुप्त होने का कारण बन जाएगा |
- जितना हो सके हमे नदियों को दूषित नहीं करना है और अपने घरो और इलाके की गंदगी नदियों और जल स्रोतों में नहीं डालना है यही गंदगी जल प्रदूषण को बढाती है |
- वैसे भी धरती में सिर्फ 1% ही पीने योग्य पानी है जिसे हमे किसी भी हाल में बचाना है
- आज के समय हम जितना पानी बचाएँगे आने वाले समय में हम अपने समाज और परिवार के लोगो के लिए सुरक्षित संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करेंगे |
Also Read : जलवायु परिवर्तन पर 10 लाइनों में निबन्ध
Final Word :
दोस्तों पानी का कितना महत्त्व है इस बात का महत्त्व हर किसी को समझना चाहिए और लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहिए जिससे भविष्य में मानव जाति जीवित रहेगी और इसके अलावा जीव जंतु भी जीवित रहेंगे | save water in hindi का यह टॉपिक काफी महत्वपूर्ण है और हमे इसे गंभीरता से लेना है |