10 Lines On Smart City In Hindi | स्मार्ट सिटी के बारे में 10 लाइनों में

हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक smart city in hindi में हम बात करेंगे स्मार्ट सिटी के बारे में जिसमे जानेंगे की आखिर स्मार्ट सिटी होता क्या है और इसका देश के विकास में कितना योगदान है और क्या स्मार्ट सिटी बनाने से देश विकसित हो जाएगा? इन सभी पहलुओ पर बात करेंगे |

स्मार्ट सिटी का हर किसी का सपना होता है हर कोई चाहता है की मेरा शहर भी एक स्मार्ट सिटी बने जिसमे वो सभी सुविधा हो जो एक अच्छे शहर में होती है हमारे प्रधानमंत्री जी ने 2015 में ही ठान लिया था की उन्हें भारत के 100 शहरो को स्मार्ट सिटी में बदलना है |

10 lines on smart city in hindi : स्मार्ट सिटी के बारे में निबन्ध

  1. स्मार्ट सिटी सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे सरकार देश के पूरे शहर को बनाना चाहती है|
  2. स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर के सभी सम्पतियों का नवीकरण होता है और एक अच्छे स्तर पर सुधार किया जाता है |
  3. हमारे देश के कुछ ही शहर स्मार्ट सिटी की लिस्ट में आते हैं जो काफी विकसित हैं |
  4. कुछ ऐसे शहर जिनको विकास की ख़ास जरूरत है उन्हें स्मार्ट सिटी बनने के लिए काफी सुधार करना होगा |
  5. स्मार्ट सिटी बनने से एक शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी बदल जाता है, रोड का चौडीकरण, अंडरग्राउंड बिजली, पानी, टेलिफोन, केबल, गैस की पाइपलाइन और शहर में बड़े बड़े काम्प्लेक्स जैसे कई उन्नत काम होता है |
  6. सरकार शहरों को इस तरह की सुविधाओ से जोड़ रही है और कई शहरो में इस तरह के काम लगभग हो गये हैं |
  7. स्मार्ट सिटी बनने से लोगो को काफी सहूलियत मिलती है सारे सुख-सुविधाओं का उन्हें लाभ मिलता है और एक बेहतर लाइफस्टाइल जीने का मौका मिलता है |
  8. स्मार्ट सिटी को बनाने में डिजिटल इंडिया का भी काफी बड़ा हाथ है जिस तरह से इन्टरनेट बढ़ रहा है लोग सारे काम अब ऑनलाइन कर रहे हैं चाहे बिजली, पानी, गैस का बिल हो या फिर कोई भी काम जो पहले ऑफलाइन होते थे वे अब ऑनलाइन होते हैं और इसीलिए यह भी स्मार्ट सिटी का एक हिस्सा है |
  9. एक स्मार्ट सिटी बनाने में काफी पैसा खर्च होता है अगर उन पैसो को अच्छे से इस्तेमाल करे तो काफी बेहतर तरीके से इस शहर का पुननिर्माण हो सकता है |
  10. स्मार्ट सिटी बनने के बाद शहर के लोगो का जीवन यापन काफी बदल जाता है उन्हें वो सभी सुख सुविधा मिल जाती है जिनके वे हकदार होते हैं |
10 Lines On Smart City In Hindi
Photo by Peng LIU from Pexels

मै अगर अपने शहर की बात करू तो भले ही मेरा शहर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नहीं आता हो लेकिन पिछले 10 सालो में मेरा शहर काफी बदल गया है वो सुविधाए पहले नहीं थी वो अब आसानी से उपलब्ध हो जाती है |

स्मार्ट सिटी एक बेहतर भविष्य का रूप है जो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी के लिए एक नया सवेरा होगा |

स्मार्ट सिटी में शायद काफी कुछ चीजे महँगी हो जाएंगी जिससे एक गरीब वर्ग के लिए काफी मुश्किलें हो जाएंगी क्योकि एक गरीब एक मॉल में जाकर खरीददारी नहीं कर सकता है उसके लिए जरूरत की सभी चीजे महँगी हो जाएंगी |

जिस तरह से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट में अब ट्रेवल करना आसान हो गया है आप ऑनलाइन जो भी आर्डर करती है वो सब घर में मिल जाता है यही स्मार्ट सिटी का एक रूप है इसके आलावा सरकार निजीकरण की ओर भी काफी ध्यान दे रही है जो लगता है की स्मार्ट सिटी का एक हिस्सा है |

Final Word :

जो लोग एक स्मार्ट सिटी में रहते हैं वे वहां की लाइफस्टाइल से वाकिफ होंगे और अगर उन्हें लगता है की स्मार्ट सिटी के फायदे है तो वे इसका लुफ्त भी ले रहे होंगे |

काफी ऐसे शहर है जो अभी भी स्मार्ट सिटी बनने से काफी दूर हैं और जिन्हें अभी काफी समय लगेगा वे लोग अभी इस सुविधा से वंचित हैं |

आपको क्या लगता है की स्मार्ट सिटी के बनने से क्या फायदे हो सकते हैं हमे कमेंट करके बता सकते हैं |

FAQs..

स्मार्ट सिटी की शुरुआत कब हुई?

स्मार्ट सिटी की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 100 शहरो को स्मार्ट सिटी बनाने के निर्माण में 25 जून 2015 को शुरू क्या था |

स्मार्ट सिटी से क्या होता है और इसके क्या लाभ है?

स्मार्ट सिटी के बनने से शहर का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर बदल जाता है कई सारी सुख सुविधाओं का लाभ मिलता है |
स्मार्ट सिटी बनने से लोगो का जीवन यापन काफी बदल जाता है जिन सुविधाओ से पहले वंचित होते है वे अब उपलब्ध हो जाते हैं | सभी चीजो की फैसिलिटी मिलती है |

Vikram mehra

मेरा नाम विक्रम मेहरा है मै उत्तराखंड का रहने वाला हु मैंने B.sc (PCM) से की हुई है और मुझे टेक्नोलॉजी, साइंस और लोगो को अपने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा देना बहुत पसंद है मेरा मकसद ऑनलाइन माध्यम से लोगो तक इनफार्मेशन पहुचाना है और साथ ही मुझे मूवीज देखना, घूमना बहुत पसंद है |

Leave a Reply