दोस्तों आज के इस टॉपिक बाल मजदूरी पर निबन्ध में हम इस गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे जिसमे जानेंगे की कैसे हमे इस बात पर ध्यान देना चाहिए और इसे रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए |
बाल श्रम एक अपराध है और हमे इसे कभी भी बढ़ावा नहीं देना है और हर संभव इसे रोकना है क्योकि एक हमारे समाज के भविष्य के लिए सही नहीं है |
बच्चे देश का भविष्य होते है अगर वही मजदूरी करने लगे और पढाई लिखाई में ध्यान ना दे तो कैसे हमारा देश आगे बढेगा?
10 Lines Essay on child labour in hindi : बाल मजदूरी की समस्या पर निबन्ध
- बाल मजदूरी एक ऐसा सामजिक मुद्दा है जहाँ उद्द्योगो के क्षेत्र में बच्चो का शोषण किया जाता है और उन्हें इस नरक में झोंका जाता है | बाल श्रम को अक्सर इस तरह के काम से जोड़ा जाता है जो बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए घातक है |
- भारत में बाल श्रम इस तरह से लिप्त है की यहाँ गरीब लोग अपने बच्चो को शिक्षा देने के बजाय काल करने के लिए मजबूर करते है और इनके साथ कुछ ऐसे असामाजिक तत्व होते हैं जो इस काम को बढ़ावा देते हैं |
- इस तरह के बच्चे काम के लिए सस्ते श्रम होते हैं जो आसानी से मिल जाते हैं बाल श्रम ऐसे देश में होता है जहाँ गरीबी और बेरोजगारी अधिक होती है |
- जब किसी समाज के एक ख़ास वर्ग में कमाई के पर्याप्त साधन नहीं होते हैं वहां बच्चो को काम पर लगाया जाता है जिस परिवार में बढे सदस्य काम करने वाले नहीं होते हैं तो वहां बच्चे मजबूर हो जाते हैं काम करने के लिए |
- अनपढ़ व्यक्ति बिना परिणाम के परवाह किये बिना इस तरह के निर्णय लेते हैं यही कारण है की वे बच्चो को काम करने के लिए भेज देते हैं ताकि अभी के जरुरतो की पूर्ती हो सके वे भविष्य का नहीं सोचते है उन्हें लगता है की जो हम कर रहे हैं वो सही है |
- कई उद्द्योगो में बच्चो को इसीलिए काम पर लगाया जाता है क्योकि बच्चे औरो की तुलना में अच्छा काम कर सकता है और मजदूरी भी कम देनी पड़ती है वे उन्हें आसानी से किसी भी काम में ढाल लेते हैं इस तरह के लोग सिर्फ अपना फायदा देखते हैं यही कारण है की ऐसे बच्चे सिर्फ कारखाने मर ही ज्यादा काम करते हैं |
- बाल श्रम को खंत करना सिर्फ सरकार का काम नहीं इसमें हमारा भी उतना ही योगदान है |
- बच्चो को देश की सबसे महत्वपूर्ण सम्पति के रूप में सरंक्षित किया जाता है लेकिन माता पिता की अनुचित समझ और गरीबी उन्हें देश की शक्ति होने के बजाय देश की कमजोरी का कारण बनाती है |
- गरीबी रेखा के नीचे अधिकांश बच्चे सरकार द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम और बच्चो के कल्याण के लये समाज के भविष्य के कल्याण के बाद दैनिक बाल श्रम करने के लिए मजबूर हैं बच्चे किसी भी राष्ट्र की शक्ति है लेकिन कुछ लोग इसे लगातार खत्म करने में लगे हुए है |
- जब बच्चे ऐसे मजदूरी में लिप्त हो जाते हैं तो उन्हें इस नरक से निकाल पाना मुश्किल हो जाता है क्योकि तब तक बहुत देर हो जाती है और हम चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते हैं |
Child labour act in hindi
भारतीय बाल श्रम अधिनियम, 1986 के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु के बच्चो को किसी भी कारखाने या फिर किसी भी क्षेत्र में श्रम कराने पर प्रतिबंध है और 14 वर्ष से कम आयु के बच्चो को घरेलू कामो के रूप में काम नहीं करा सकते हैं |
बाल श्रम किसी भी समाज के लिए अभिशाप है और हमे इसे जड़ से खत्म कर देना चाहिए और उन लोगो को सजा देनी चाहिए जो ऐसे कामो को बढ़ावा देते हैं हमे अपने देश का विकास बच्चो के विकास से शुरू करना चाहिए |
इस तरह के सामाजिक खतरे को मिटाने के लिए हमे समाज में जागरूकता कार्यक्रम करने की जरूरत है और इसके लिए कड़े कानून बनाकर इसे जड़ से मिटाना है नीचले गरीब वर्ग के लोगो को इस बारे में समझाना है की अपने बच्चो को शिक्षा दीजिये और उनका भविष्य सुधारिए |
हमे इसके अलावा लोगो में परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देना चाहिए उन्हें जागरूक करना चाहिए की परिवार में जितने कम सदस्य होंगे उतना आपना परिवार और समाज उन्नति करेगा |

इस तरह के लोग देश को बर्बाद कर रहे है एयर बढ़ते बच्चो को अवैध रूप से शामिल करके छोटे पैसे कमा रहे हैं वे निर्दोष लोगो और उनके बच्चो के नैतिक के साथ खेल रहे हैं |
इस तरह बाल श्रम बच्चो के लिए कितना गलत है इस बात का अंदाजा ना तो उन बच्चो को है और ना ही उनके परिवार वालो को है क्योकि इसका मुख्या कारण शिक्षा की कमी है उन्हें सही गलत का पता ही नहीं है लोग उन्हें आसानी से भड़का देते है और वो उनकी बातो में आ जाते हैं
उन बच्चो को इस बात के कोई लेना देना नहीं है की हमारे भविष्य का क्या होगा उन्हें ये बही नहीं पता की हमारा भविष्य कितने अँधेरे में है और मुश्किल हालातो में हम इससे बाहर निकल पायेंगे की नहीं |
“पढाई पर अब ध्यान धरें,
मजदूरी करना बंद करें..”
बाल श्रम के क्या कारण हैं?
हमारे देश में बाल श्रम के विभिन्न कारण है अधिकांश सामान्य कारण गरीबी, बाल अधिकारों का दमन, अनुचित शिक्षा, बाल श्रम पर सिमित नियम और क़ानून आदि |
- विकास शील देशो में गरीबी और उच्च स्तर की बेरोजगारी बाल श्रम का मुख्य कारण है |
- 2005 के UN आकंड़ो के अनुसार दुनिया भर में 1/4 th से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी में जा रहे हैं |
- कई देशो में नियमित शिक्षा तक पहुच का आभाव, 2006 में पाया गया की लगभग 75 मिलियन बच्चे स्कूल के जीवन से वंचित थे |
- बाल श्रम के सम्बन्ध में कानूनों का उल्लंघन किसी भी विकास शील देश में बाल श्रम को बढ़ाने का रास्ता देता है |
- अपर्याप्त सामजिक नियन्त्रण कृषि या घरेलू कार्यो में बाल श्रम को जन्म देता है |
- सीमित बाल या श्रमिको के अधिकार जो बाल श्रम को खत्म करने के लिए श्रम मानको और जीवन स्तर को काफी हद तक प्रभावित करते हैं |
- छोटे बच्चे बाल श्रम में शामिल होते है ताकि अपने परिवार की आय तो दोगुना और भोजन का प्रबंध कर सके |
- उन्हें कम श्रम लागत पर अधिक काम पाने के लिए उद्द्योगो द्वारा काम पर रखा जाता है |
How to stop child labour in hindi | बाल श्रम के समाधान क्या हैं?
- बाल श्रम के सामजिक मुद्दे को खत्म करने के लिए किसी भी विकास शील देश के भविष्य को बचाने के लिए तत्काल आधार पर कुछ प्रभावी समाधानों का पालन करने के आवश्यकता है|
- अधिक संघ बनाने से बाल श्रम को रोकने में मदद मिल सकती है क्योकि यह अधिक लोगो को बाल श्रम के खिलाफ मदद करने के लिए प्रोत्साहित करेगा |
- सभी बच्चो को उनके माता पिता द्वारा पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए की वे बचपन से ही उचित और नियमित शिक्षा ले | इस कदम से अभिभावको के साथ साथ स्कूल को भी शिक्षा के लिए बच्चो को मुक्त करने और क्रमश सभी क्षेत्र के बच्चो के प्रवेश लेने के लिए बहुत की जरुरी है
- बाल श्रम से बचने और रोकने के लिए प्रत्येक परिवार को अपनी न्यूनतम आय अर्जित करनी चाहिए यह गरीबी और इस प्रकार बाल श्रम के स्तर को कम करेगा |
- परिवार नियन्त्रण से बाल देखभाल और शिक्षा के परिवारों के बोझ को कम करके बाल श्रम को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी |
- बच्चो को कम उम्र में काम करने से रोकने के लिए बाल श्रम के खिलाफ अधिक प्रभावी और सख्त सरकारी कानूनों की आवश्यकता है |
- सभी देशो की सरकारों द्वारा बाल तस्करी को पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए |
- बाल श्रमिको को व्यस्क श्रमिको द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए क्योकि इस दुनिया में लगभग 800 मिलियन वयस्क बेरोजगार हैं इस तरह वयस्क को नौकरी मिलेगी और बच्चो को बाल श्रम से मुक्ति मिलेगी |
Also read : what is globalization in hindi
Conclision (निष्कर्ष) :
दोस्तों इस टॉपिक child labour in hindi में हमने अभी प्रमुख मुद्दों पर बात कर लिया है जोकि बहुत जरुरी है हमे उन सारी पहलुओ पर बात करनी होगी जिन्हें सुधारना बहुत आवश्यक है |
अगर आपको लगता है की हमे ईद मुद्दे पर और भी सुधार करना है तो आप अपनी राय दे सकते है |