दोस्तों ऑथर yuval noah harari ने अपनी किताब homo deus में बताया है की भविष्य में इंसान कैसे होंगे और आज का होमो सेपियन्स एक भगवान बन जाएगा जोकि ना कभी बूढा हो सकता है और ना ही कभी मर सकता है इसी तरह के ह्यूमन हो homo deus कहा गया है |
दोस्तों आगे हम इसी किताब की शार्ट समरी जानने वाले हैं |
Homo Deus Book Summary In Hindi | Homo Deus Audiobook Summary
1.Human Will Become God (Homo Deus Book In Hindi)
होमो सेपियन्स एक ना एक दिन भगवान जरुर बन ही जाएगा जिसे homo deus कहा जाने लगेगा इसकी वजह इंसानों का साइंस और टेक्नोलॉजी में बहुत तेजी से प्रगति करना है एक दिन इंसान अपने हिसाब से बच्चे पैदा कर सकता है जिस तरह के traits उन्हें चाहिए वैसे ही बच्चे पैदा हो जाएँगे और वैसे भी आज के समय डिज़ाइनर बेबी का concept चलने लगा है |
जिस तरह से किसी भ्रूण में इंटेलिजेंस की genes डाल दें तो वह बच्चा भी वैसा ही पैदा होगा इसी तरह से इम्युनिटी के genes डालने से उस बच्चे की इम्युनिटी पॉवर बढ़ जाएगी |
जरा सोचो की आने वाले समय में सिर्फ और सिर्फ सुपर ह्यूमन ही होंगे जिनमे strong traits होंगे |
इसी तरह से ageing की समस्या को भी दूर कर दिया जएगा जहाँ हम कभी बूढ़े नहीं हो सकेंगे | जिस तरह से कछूए की उम्र 200 साल से अधिक होती है उसी तरह से इंसानों की भी उम्र बढ़ जाएगी |
टेक्नोलॉजी की मदद से इंसान हमारे पर्यावरण में भी काबू पा लेगा | वो जब चाहे बारिश कर सकेगा और जब चाहे धूप कर लेगा |
ऐसा बिलकुल संभव है क्योकि हजारो साल पहले किसने सोचा होगा की homo erectus एक दिन homo sapiens बन जाएगा | लेकिन फिर भी ऐसा हुआ है और ऐसे ही आने वाले हजारो साल में इंसान क्या-क्या कर लेगा |
Also Read : Zero To One Book Summary
2.Rise Of Super-Technology (Homo Deus Summary In Hindi)
एक दिन इंसान अपनी सभी परेशानियों का हल निकाल लेगा | वह अकाल, महामारी, भूखमरी, हिंसा जैसे घटनाओं पर काबू पा लेगा और ये सब वो सुपर-टेक्नोलॉजी की मदद से कर पाएगा |
जब सुपर ह्यूमन का दौर आएगा तो हो सकता है की वो हमसे 100 गुना तेज, ताकतवर और बुद्धिमान हो | जिससे वे सभी प्रॉब्लम को जल्दी से solve कर लेंगे | इसके अलावा मनुष्य अमरता की ओर आकर्षित होगा और उसे ढूँढने की कोशिश करेगा |
जिस तरह से कुछ जीव-जंतु कभी मरते नहीं हैं क्या पता हो सकता है की मनुष्य भी ऐसी genes की खोज कर ले जिससे मनुष्य की मौत ना हो |
ऐसा पेड़-पौधों में भी होता है और जिस तरह से छिपकली की पूँछ कट जाने के बाद भी नयी पूँछ उग आती है जिस पर आज भी रिसर्च हो रहा है ये हमारे लिए बहुत बड़ा संकेत है की भविष्य में हमारे लिए ये कितना महत्वपूर्ण साबित होगा |
3.Extinction Of Useless Class (Homo Deus Book Summary In Hindi)
इन टेक्नोलॉजी के होने का सबसे ज्यादा फायदा सिर्फ elite class को ही मिलेगा और low क्लास और गरीब लोग सिर्फ useless बन कर रह जाएँगे |
उनकी स्किल किसी काम की नहीं रह जाएगी क्योकि सब कुछ आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से संचालित होगा | जो लोग मजदूरी या फिर बड़े-बड़े फैक्ट्री-कारखानों में काम करते हैं उनके बदले मॉडर्न मशीन काम करेंगी |
जैसे आपके घरो का काम maid के बदले रोबोट करेंगी, कारखानों में भारी सामानों को मशीन उठा लेगी और हॉस्पिटल में डॉक्टर और नर्स के बदले रोबोट ईलाज कर लेंगे |
इसी तरह से useless class अआने वाले समय में विलुप्त हो जाएँगे |
Also Read : The Four Agreements Book Summary
4.The Death Of Humanism (Homo Deus Audiobook In Hindi)
इसके बाद धीरे-धीरे से humanism की डेथ हो जाएगी | जिसका मतलब है- emotion, desire, thouhts आदि का ताना-बाना |
Humanism को एक दिन digitalism और robotism बदल लेगा | जैसे आज भी लोग एक-दुसरे से बातचीत करने के बजाय फ़ोन पर ही busy रहते हैं |
ऐसे ही लोग वर्चुअल रियलिटी में जीने लगे हैं ऐसे ही चलता रहेगा तो हजारो साल बाद की कल्पना कर सकते हैं |
5.Techno-Humanism (Homo Deus Audiobook summary In Hindi)
समय के साथ इंसान खुद को टेक्नोलॉजी से जोड़ रहा है मान लो हमारे हार्ट की जगह एक मशीन लगा दें तो कभी भी हमारा हार्ट fail नहीं होगा और हमारा हार्ट बेहद efficient हो जाएगा |
इसी तरह से कृत्रिम अंग भी हमारे शरीर के अंगो को replace कर सकेंगे और हो सकता है की हमारे ब्रेन की जगह कंप्यूटर चिप लगा दिए जाए | इस तरह से एक दिन साईबोर्ग का युग आ जाएगा |
ये सभी बाते काल्पनिक नहीं है इंसान जो भी सोचता है वो कर लेता है जैसे हजारो साल पहले किसी ने नही सोचा था की हम आसमान में उड़ पाएँगे की नहीं, लेकिन आज एयरोप्लेन की वजह से ये संभव हो पाया |
Also Read : Psycho-Cybernetics Book Summary
6.AI Sapience Versus Human Sentience (Homo Deus Book Review In Hindi)
दोस्तों sapience का अर्थ है- तर्क करने की क्षमता और sentience का अर्थ है- महसूस करने की क्षमता |
एक दिन कंप्यूटर की sapience हमसे ज्यादा बढ़ जाएगी वो हमसे ज्यादा समझदार हो जाएगा क्योकि हम जो भी डिसिशन लेते हैं वो इमोशनली लेते है जो अक्सर गलत होता है
लेकिन AI आधारित कंप्यूटर हमारे लिए इंटेलिजेंस डिसिशन लेगा जिससे इंसान अपने लाइफ, वर्क, करियर से सम्बन्धित सभी डिसिशन कंप्यूटर से ही लेगा |
जिस तरह से इंसान प्यार में अंधे होकर गलत पार्टनर चुन लेते हैं लेकिन आने वाले समय में कंप्यूटर हमारे लिए सही पार्टनर चुनने में मदद करेगा |
इससे human sentience विलुप्त हो जाएगा और हमारी फीलिंग के लिए कोई जगह नहीं होगी | हर कोई तार्किक डिसिशन लेगा |
7.Super Algorithms (Homo Deus Book By Yuval Noah Harari In Hindi)
आप सोच भी नहीं सकते हैं की इतने एडवांस अग्लोरिथ्म बन जाएँगे की इंसानों को केटेगरी में भी बांटा जा सकेगा | जहाँ आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ये पहले ही बता देगा की कौन डॉक्टर बनेगा और कौन इंजिनियर बनेगा और हो सकता है किसी अपराधी को अपराध करने से पहले की पकड़ ले |
इसके साथ ही बायोलॉजिकल साइंस में इतनी प्रगति हो जाए की gene editing करके बेकार gene को निकाल सके |
शायद आने वाले समय में moral और ethics की भी नयी परिभाषा बन जाए जो अधिकतम लोगो के लिए सही हो | हो सकता है इसी moral और ethics के लिए कुछ लोगो को बलिदान भी देना पड़े |
जैसे अगर एक देश में यद्ध हो रहा है और कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो शायद उन्हें एक्सीक्यूट किया जा सके | क्योकि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की नजर में वे विजय पाने के रास्ते में बाधक मान लिए जाएँगे और कंप्यूटर हमेशा की तार्किक डिसिशन लेगा |
Also Read : Lateral Thinking Book Summary
8.Dataism (Homo Deus Audiobook By Yuval Noah Harari In hindi)
एक दिन इंसान AI की नजरो में सिर्फ डाटा बन रह जाएगा और दुनिया का रिलिजन सिर्फ dataism बन जाएगा |
आप जो भी इन्टरनेट पर सर्च करोगे आपको AI वही दिखाएगा | आगर आप कोई क्रिमिनल एक्टिविटी के बारे में सर्च करेगा तो उससे पहले ही अरेस्ट हो जाएगा |
इस तरह से मार्केटिंग से लेकर सिक्यूरिटी तक AI हमारे आस-पास involve रहेगा | AI की मदद से हमारी पल-पल की जानकारी का डाटा इकट्टा होता रहेगा और इसी के दम पर डिसिशन लेगा |
जो इस डाटा पर कण्ट्रोल करेगा वही दुनिया पर राज करेगा |
9.The Matrix
दोस्तों समय-समय के अनुसार क्या घटनाएं हो सकती हैं हम नहीं जान सकते हैं इंसान मशीन की तरह बन जाएँगे और मशीन इंसान की तरह बन जाएगी | कोई भी भेदभाव नही रहेगा |
वैसे भी हमारे आस-पास की चीजो में बहत से निर्जीव सिस्टम काम कर रहे हैं जैसे हम अपने घर में जितने भी इलेक्ट्रोनिक चीजे इस्तेमाल करते हैं जो हमारे काम को आसान बनाती हैं वो सभी निर्जीव हैं |
ऐसे ही हमारी दुनिया निर्जीव सिस्टम की तरह चलेंगी और हमारे thought डाटा के अलावा कुछ और नहीं होंगे | उन्हें इनपुट और आउटपुट की तरह प्रयोग में लाया जाएगा |
Also Read : Start With WHY Book Summary
10.The End Of Humanity
ऐसे में अंत में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का इतना विस्तार हो जाएगा की homo sapiens पूरी तरह विलुप्त हो जाएँगे और सिर्फ homo deus ही रहेंगे | जो AI से बना होगा और भगवान की तरह अजर-अमर रहेगा |
जिस तरह से homo sapiens ने homo neanderthalensis को विलुप्त किया था उसी तरह से homo deus भी एक दिन homo sapiens को विलुप्त कर देगा |
Final Word :
तो दोस्तों homo deus की ये बुक summary को जानकर पता चला की कैसे आज का ह्यूमन भविष्य में homo deus बन जाएगा |
कई लोगो को ये कल्पना वीभत्स तस्वीर की तरह लगेगा | लेकिन आज के समय में मिलने वाले संकेतो को देखते हुए ऐसा ही प्रतीत होता है | आपको क्या लगता है की भविष्य में क्या होगा ? इसके लिए आप इस किताब को पूरी पढ़ सकते हैं |