दोस्तों बिल गेट्स ने अपनी किताब how to avoid climate disaster में बताया है की कैसे हम क्लाइमेट चेंज को रोकने में अपना पूरा योगदान दे सकते हैं और इस disaster से अपनी दुनिया को बचा सकते हैं |
बिल गेट्स की ये किताब आपको काफी पसंद आएगी तो चलिए इसकी summary पढ़ते हैं |
How To Avoid A Climate Disaster Book Summary In Hindi By Bill Gates
1.Use Of Green Energy
आज के समय तक पूरी दुनिया फॉसिल फ्यूल्स का बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल करते आये हैं जिसमे ग्रीन हाउस गैस (जैसे Co2, Co, Ch4, N2O, SF6, HFC) काफी मात्रा में निकलती हैं जिसकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ गयी हैं |
इसीलिए बिल गेट्स कहते हैं की हमे अब ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ अपना कदम बढ़ाना शुरू कर देना चाहिए |
इनके सबसे प्रमुख स्रोत Geothermal, Offshore winds, Pump Hydro, Neclear power इत्यादि हैं इनमे से कोई भी गैस नहीं निकलती हैं और ना ही कभी खत्म होती हैं
Also Read : Zero To One Book Summary
2.Revolutionize Production (How To Avoid A Climate Disaster Book In Hindi)
हम जो भी चीजे बनाते हैं वे ग्रीनहाउस गैस छोडती ही हैं जैसे बिल गेट्स ने सीमेंट का उदाहरण दिया है आज के समय पूरी दुनिया में सीमेंट बनाया जाता है जिसे बनाते समय काफी मात्रा में CO2 निकलती हैं और इससे धरती का तापमान भी बढ़ता है |
इसी तरह से प्लास्टिक, स्टील और पेपर इत्यादि के प्रोडक्शन में भी अधिक मात्रा में गैस निकलती हैं जो हमारे वायुमंडल तक चले जाती हैं |
बिल गेट्स कहते हैं की हमे अब अपने तरीके बदलने होंगे इनकी जगह नए तरीको से प्रोडक्शन करना होगा जैसे सीमेंट में फ्रेश वाटर ना डालकर समुद्र का पानी डाला जाए |
ऐसे ही हमे waste material को recycle और reuse करना चाहिए |
3.Nuclear Energy (How To Avoid A Climate Disaster Summary in Hindi)
सबसे अच्छा और सही तरीका परमाणु उर्जा है इससे कोई भी ग्रीनहाउस गैस नहीं निकलती है परमाणु उर्जा का सबसे मुख्य स्रोत यूरेनियम है लेकिन ये सभी देशो में नहीं पाया जाता है |
हमारे देश में भी इसके बहुत कम भण्डार हैं यूरेनियम से ही परमाणु बम और ऐसे ही कई परमाणु हथियार बनाये जाते हैं |
अगर बड़े-बड़े देश अपने इन परमाणु हथियारों के प्रोडक्शन को कम करके इस यूरेनियम को दुसरे देशो को ग्रीन एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए दे दें और खुद भी ऐसे ही रिन्यूएबल एनर्जी बनाने में काम करे तो इस धरती को हम बचा सकते हैं |
लेकिन इसका सबसे बड़ा खतरा ये हो सकता है की कही ये छोटे-छोटे देश इसका गलत इस्तेमाल न करने लग जाएँ | इसीलिए इस परेशानी का समाधान तलाशना होगा |
4.Your Food Choices (How To Avoid A Climate Disaster Book Summary)
हमारे भोजन की पसंद और खाने का रहन-सहन भी क्लाइमेट चेंज में योगदान देती हैं जैसे नॉन-वेज खाने से कार्बन फुटप्रिंट पैदा होता है और ये कम लोगो को ही सपोर्ट करती हैं लेकिन वेज खाना ज्यादा लोगो को सपोर्ट कर सकती हैं |
क्योकि जानवर पहले बहुत प्लांट खाते हैं और प्लांट की तुलना में उनका नंबर काफी कम है |
उदाहरण के लिए एक गेहूं के खेत से बहुत सारे लोग पेट भर के भोजन कर सकते हैं लेकिन अगर उसी खेत पर बकरी पाले तो हो सकता है सिर्फ कुछ ही बकरी पाले जा सके और फिर कुछ ही बकरियों से कुछ ही लोगो का पेट भर सकेंगे |
बहुत से देशो में काफी मात्रा में मीट प्रोडक्शन होता है जहाँ बहुत सारे cattle मीट के लिए ही पाले जाते हैं ये cattle बहुत सारी मीथेन छोड़ते हैं क्योकि वे घास खाते हैं और उनके पेट में बैक्टीरिया मीथेन गैस बनाते हैं और ये मीथेन कार्बन डाई-ऑकसाइड गैस से भी ज्यादा ग्लोबल वार्मिंग करती हैं |
Also Read : Atlas Of The Heart Book Summary
5.New Food Technology
बिल गेट्स कहते हैं की हमे अपने भोजन की पैदावार के नए तरीके अपनाने होंगे | साइंटिस्ट जेनेटिक इंजीनियरिंग से ऐसी फसल बना रहे हैं जो बहुत कम पानी में भी ज्यादा पैदावार दे सके |
ऐसे ही cattle की मीट के बदले हम लैब ग्रोन मीट पर अपना भोजन शिफ्ट कर सकते हैं इस तकनीक में हम टिश्यू कल्चर करके लैब में ही मसल्स आदि मीट बना सकते हैं |
ऐसे मीट में कोई cruelty नहीं होती है और इन cattle के चारे के लिए पेड़ पौधे भी नहीं काटने पड़ते हैं |
6.Question To Ask (How To Avoid A Climate Disaster Audiobook In Hindi)
इंडस्ट्रियल रेवोलुशन की वजह से धरती का तापमान 2 डिग्री और बढ़ गया है जिससे हमारे धरती में कई बदलाव आये हैं जैसे समय पर बारिश ना होना, बाढ़ आना, सुनामी और तूफ़ान का आना और बेमौसम बारिश का आना आदि |
इसीलिए हर इंसान को जागरूक होकर सोचना होगा की मै अपने पर्यावरण को बचाने के लिए क्या कर सकता हूँ |
हमे अपने घरो के कार्बन फुटप्रिंट को कम करना होगा | कार्बन फुटप्रिंट का अर्थ है की हमारे घर से कितनी ग्रीनहाउस गैस निकलती है |
जैस आप प्लास्टिक इस्तेमाल करते हैं तो आपने ग्रीनहाउस गैस रिलीज़ करने में योगदान दिया है क्योकि प्लास्टिक बनते समय CO2 रिलीज़ होता है अगर इसकी डिमांड ही नहीं होगी तो CO2 भी नहीं निकलेगा |
इसी तरह आपने इनकी डिमांड बढ़ाकर कार्बन फुटप्रिंट बढ़ा दिए होते हैं और ग्लोबल वार्मिंग में भी योगदान दिया है |
ऐसे ही बिजली के इस्तेमाल में भी, क्योकि बहुत सारी बिजली कोयले से भी बनती है और उस समय ग्रीनहाउस गैस निकलती हैं |
7.New Transportation (How To Avoid A Climate Disaster Audiobook Summary)
आज के समय यातायात की वजह से भी बहुत सारी ग्रीनहाउस गैस निकलती है दुनिया में दुसरे स्थान पर ट्रांसपोर्ट का ही नंबर आता है ट्रांसपोर्ट 17% ग्रीनहाउस गैस के लिए जिम्मेवार है |
इसीलिए हमे डीजल और पेट्रोल के इस्तेमाल के बजाय CNG का इस्तेमाल करना चाहिए और इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रयोग करना शुरू कर देना चाहिए |
Also Read : Modern Romance Book Summary
8.Household Heating Changes
बहुत सारे देश जहाँ बहुत ज्यादा ठण्ड पड़ती है वे अपने घरो को गर्म करने के लिए लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल करते हैं इससे बहुत ज्यादा मात्रा में ग्रीनहाउस गैसे निकलती हैं जो ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनती हैं |
इसके बदले अगर सोलर हीट और इलेक्ट्रिक हीटर को प्रयोग में लाया जाए तो उचित रहेगा | इससे इन गैसेस में भारी कमी आ जाएगी |
9.Air Conditioning (How To Avoid A Climate Disaster Book By Bill Gates In Hindi)
आज के समय देखा जाए तो हर किसी के घर में AC इस्तेमाल किया जाता है और उसमे क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस भरी जाती है जो धीरे-धीरे हवा में उड़ते रहती है और यही गैस वायुमंडल में जाकर ओजोन मंडल से रियेक्ट करती है और उसे ऑक्सीजन बना देती है |
इसकी वजह से ओजोन परत पतली पड़ गयी है और ध्रुवो पर तो होल हो गये हैं जिसे ओजोन होल कहते हैं |
जिसके कारण पराबैगनी किरणे धरती तक पहुच जाती है और काफी गंभीर समस्या पैदा होती हैं इसीलिए हमे AC के बजाय कूलर का इस्तेमाल करना चाहिए |
10.Net-Zero Emission
जैसे की पूरी दुनिया ने निर्णय लिया था की 2050 तक ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन नेट जीरो कर देंगे | जिसका अर्थ है की कोई भी देश उतनी ही गैस रिलीज़ करेगा जितना हमारा पर्यावरण absorb कर ले |
लेकिन एक विकाशील और अविकसित देशो के लिए ये काफी मुश्किल हो गया है क्योकि इन देशो ने पिछले 100-150 सालो से ही फैक्ट्री और कारखाने लगाना शुरू किया है और अमेरिका और यूरोप जैसे देश पहले से ही इंडस्ट्रियल रेवोलुशन में कूद पड़े हैं |
इसीलिए अगर हम इन फैक्ट्री और कारखानों को बंद कर देंगे तो हमारी तरक्की भी रुक जाएगी | जिसकी वजह से भारत ने 2070 तक का समय माँगा है |
Also Read : Homo Deus Book Summary In Hindi
11.Government Policies
सरकारों को भी इन रिन्यूएबल एनर्जी के लिए पालिसी बनानी चाहिए जैसे कोयले से बनी बिजली के बदले हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, Nuclear energy और सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना चाहिए |
प्लास्टिक जैसी चीजो पर बैन लगा देना चाहिए जंगलो की कटाई पर भी रोक लगानी चाहिए और जितने पेड़ काटे जाते है उसके दुगुने पेड़ लगाने चाहिए |
फैक्ट्री और कारखानों के मालिको को pollution control पर ध्यान देना चाहिए |
12.Role Of Individual (How To Avoid A Climate Disaster Audiobook By Bill Gates)
जैसे हम लोग भी अपने स्तर पर बहुत कुछ कर सकते हैं हमे प्लास्टिक और कूड़े को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए और प्लास्टिक से बनी चीजो का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए जैसे हम कपडे के बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं |
किचन से निकलने वाले waste को compose करना आना चाहिए और इसका इस्तेमाल हम अपने बगीचों में कर सकते हैं |
पानी और बिजली की भी बचत कर सकते हैं और हमे खाने को भी बर्बाद नहीं करना चाहिए ऐसा करके हर कोई अपना कार्बन फुटप्रिंट कम कर सकता है |
13.Effect Of Climate Change
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर पिघल जाएंगी और इससे बाढ़ आने की सम्भावना बढ़ जाती है और नदियों और समुंद्र के किनारे बसे शहर, गाँव और कस्बे डूब सकते हैं |
इसी तरह से गर्मी बढ़ने से सूखा, वनाग्नि, महामारी और भूखमरी जैसी घटना बढ़ जाएगी | इसका असर जितना इंसानों को होगा उतना ही जानवरों को भी होगा |
बिल गेट्स एक बार केन्या में तालीम नाम के आदमी से मिले | उसने एक गाय पाली थी जो पूरे दिन में सिर्फ 3 लीटर दूध देती थी इसका कारण बहुत ज्यादा गर्मी थी उस गर्मी के कारण वो गाय ज्यादा नहीं खाती थी इसीलिए दूध भी ज्यादा नहीं दे पाती थी | इसी तरह से क्लाइमेट चेंज से अनेको तरह की दिक्कते हो सकती हैं |