दोस्तों आज के इस विषय में हम बात करेंगे की आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर कैसे बने क्योकि ये टॉपिक इतना महत्वपूर्ण है ये बताने के लिए की आज के समय में अगर हम आत्मनिर्भर नहीं रहते है और ये सोच कर बैठे रहते हैं की कोई दूसरा मेरी मदद करेगा या फिर बुरे दौर में कोई मेरा साथ देगा, लेकिन आज के हालात के बारे में सभी को पता है |
आत्मनिर्भर कैसे बनने के लिए क्या करें?
सबसे पहले हम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने से पहले अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने के बारे में बात करेंगे, जिसमे मै आपको बताऊंगा की आपको क्या क्या स्टेप लेना है और उसको अपने दैनिक जीवन में कैसे अमल करना है |
मै आपको इसमें बिलकुल भी भाषण देने के विचार से नही बात करूँगा बिल्कुल मुद्दे की बात करूंगा क्योकि भाषण सुनने के लिए आप youtube पर जाकर भी बहुत सारे motivational विडियो देख सकते हो |
खुद पर भरोसा रखिये :
ये बात आप जान ले की जब तक आप खुद पर भरोसा नही करोगे तब तक आपको दुसरे लोग गलत मार्ग पर ले जाने की कोशिश करेंगे वो आपको बोलेंगे की आप जो कर रहे हैं वो गलत है, आपको ये करना चाहिए वो करना चाहिए लेकिन आपको अपने दिल की सुननी है और सोचना है की सच में जो मै कर रहा हु वो सही है या नही या फिर मुझे इस चीज में इंटरेस्ट है की नही |
जब तक आपको इस बात का पता नही चलेगा तब तक आप दूसरो के बहकावे में आते रहोगे, इसिलए सुनो सब की करो अपने मन की |
मानसिक रूप से मजबूत होना पढ़ेगा :
ये अपने आप में ही बहुत बढ़ी बात है अगर आप मानसिक रूप से मजबूत रहोगे तो आप ये समझ लो की आपने अपनी सफलता के लिए फिफ्टी प्रतिशत से ज्यादा काम कर लिया है आपको दिमागी तौर पर मजबूत होना पढ़ेगा क्योकि आपको निचे गिराने के लिए बुरे लोग बहुत मिलेंगे इसीलिए मानसिक रूप से मजबूत हिना जरुरी है अगर खुद को आत्मनिर्भर बनाना है |
कुछ नया सिखने की कोशिश करें :
जब तक आप कुछ नया नही सीखते रहोगे तो तब तक आपका ज्ञान भी नही बढ़ेगा जीवन में कुछ भी सिखने को मिले तो पीछे नही रहना है सिखने की कोई उम्र नही होती है हर समय कोशिश कीजिये आपने देखा होगा की बढ़े बढ़े सफल व्यक्ति आज भी रोजाना अपना कुछ समय किताबे पढने में बिताते हैं आपको और हमे भी यही नियम फॉलो करना है |
खुद के दम पर कुछ करने की कोशिश करें :
जब तक आप कोशिश नही करेंगे कुछ करने का तो फिर आगे कैसे बढ़ेंगे अगर हमये सोचने लगेंगे की कल से करेंगे परसों से करेंगे तो वो काम कभी शुरू नही होगा, मै आपको अपना उदहारण देकर बताता हु मेरा स्कूल टाइम से ही लिखने का बहुत शौक था तो मैने इसको अपना भविष्य बनाने का सोच है और समय पर इसे भी लागू कर लिया |
आप दुसरो से मदद ले सकते हो लेकिन करना आपको ही है कोई दूसरा आके आपकी मदद नही करेगा इसीलिए खुद के दम पर कुछ करने की कोशिश करो |
अपनी पर्सनालिटी पर सुधार कीजिये :
ये आत्मनिर्भरता के लिए बहुत की जरुरी है क्योकि ये चीज आपके हर जगह काम आयेगी, अगर आपको पचास लोगों के बीच बात करने को बोला जाये तो आपके अंदर इतना आत्म विस्वास होना चाहिए की आप उतने लोगों को प्रभावित कर सके, इसीलिए कोशिश कीजिये अपनी पर्सनालिटी को और बढाये |
अब हम बात करेंगे की कैसे आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हो क्योकि प्रेरणा तो आपको हर कोई दे देगा और किसी और को देखकर आपको बहुत प्रेरणा मिल भी जाएगी लेकिन आर्थिक रूप से निर्भर रहने के लिए आपको उस तरह के फील्ड में काम भी करना पढ़ेगा |
हम कुछ ऐसे स्किल के बारे में बात करेंगे जिनको अगर आप सीख गये तो आप हमेशा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो जाओगे इसके लिए आपको कोई बहुत बढ़ी डिग्री की जरूरत भी नही और ना ही इसको सिखने में आपको बहुत साल लगेंगे, इन स्किल्स को सिखने के बाद आराम से शुरुआत में 15 से 20 हजार रूपये कमा सकते हैं वो भी घर बैठे बैठे, आपकी मर्जी होगी तो आप जॉब भी कर सकते हो, इन स्किल्स को सिखने में ना ही ज्यादा पैसे लगेंगे |
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए कुछ जरुरी स्किल्स :
इन स्किल्स को अगर आप सीख गये तो आप अपनी एक नयी पहचान बना सकते हैं ये स्किल्स technical और नॉन technical दोनों हैं जिनकी बात हम करने वाले हैं
ग्राफ़िक्स & डिजाईन :
ये एक ऐसी स्किल है जिसे सिखने में ज्यादा समय नही लगेगा और अगर सीख गये तो आप गर बैठे बैठे काम कर सकते हो जिसमे आप logo डिजाईन, पोस्टर डिजाईन, बुक कवर डिजाईन, एल्बम डिजाईन, सोशल मीडिया डिजाईन जैसे कुछ भी काम कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हो |
डिजिटल मार्केटिंग :
ये आज के समय में इतना पोपुलर है और इसमें इतना स्कोप है की आपको काम की कमी महसूस नही होगी और इसमें कमाई भी बहुत ज्यादा है इसमें आप बढ़े बढ़े बिज़नस या फिर कंपनी के लिए काम कर सकते हैं उनके ब्रांड या फिर किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करना हो तो ये लोग बहुत ज्यादा पैसा देते हैं ये काम सीख गये तो आर्थिक रूप से आपको लाइफ में कोई भी कमी नही होगी |
राइटिंग & ट्रांसलेशन :
ये एक ऐसी स्किल है जिसमे लोग आपसे अपना किसी भी टॉपिक से सम्बन्धित लिखने का काम करवाते है अगर आपकी रूचि लिखने में है तो ये आपके लिए बहुत अच्छा स्कोप हो सकता है |
विडियो & एनीमेशन :
ये भी आज के समय में बहुत अच्छा चल रहा है इसमें बढ़ी बढ़ी कंपनी वालो को अपनी सर्विस देनी होती है चाहे एडिटिंग का काम हो या फिर एनीमेशन का, बढ़े बढ़े इवेंट्स में वीडियोग्राफी और एनीमेशन वालो की बहुत डिमांड होती है आप उनको अपनी सर्विस दे सकते हो वो भी घर बैठे बैठे |
प्रोग्रामिंग & टेक्नोलॉजी :
अगर आपको टेक्नोलॉजी के फील्ड में थोडा भी इंटरेस्ट है और थोडा बहुत इंटरेस्ट लेते हो तो ये आपके लिए एक अच्छा आप्शन हो सकता है आप दुसरो के लिए सॉफ्टवेर बना सकते हैं चाहे मोबाइल एप्लीकेशन, वेब एप्लीकेशन, गेम डेवलपमेंट जैसी सर्विस दे सकते हो इसमें लोग काम करते महीने का लाखो कमाते हैं |
बिज़नस सर्विस :
ये इस तरह का काम है जिसमे आप दुसरो की मदद करते हैं किसी को अगर डाटा मेन्टेन करना हो, कंसल्टिंग का काम कर सकते हो, कुछ ऐसे काम होते है जिनमे दुसरो की मदद की जरुरत होती है तो वो काम भी आप कर सकते है आप लोगों को ऑनलाइन कोचिंग दे सकते हो ऐसे बहुत से काम होते हैं जो आप ऑनलाइन चेक कर सकते हो |
और भी ऐसे बहुत सारे काम हैं लेकिंवो आपको सोचना है की आपका इंटरेस्ट किसमे है और आप क्या कर सकते हो तभी तो आत्मनिर्भर बनोगे सिर्फ प्रेरणा लेकर नही हो सकता है उसके लिए आपको काम स्टार्ट करना होगा पूरे जोश के साथ |
और पढ़े : फोटोग्राफी में career कैसे बनाये
Conclusion (निष्कर्ष) :
मेरे द्वारा जो भी बताई गयी चीजे हैं वो सभी कार्य लोगों के द्वारा की जा रही है और बहुत सारे लोग अच्छा कमा रहे है और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहे हैं इन काम को सिखने के बाद आप खुद का बिज़नस भी स्टार्ट कर सकते हो आयर लोगों को रोजगार भी दे सकते हो| अगर आपको मेरे द्वारा बताई गयी जानकारी से थोड़ी भी मदद मिली होगी तो आप ये जानकारी और लोगों को भी बता सकते है |
FAQs..
क्या आत्मनिर्भर बनना बहुत ही कठिन है?
नहीं ऐसा नही है अगर आपके अंदर कुछ करने की काबिलियत है तो आपको कोई भी चीज कठिन नही लगेगी |
आत्मनिर्भर बनने का सबसे बढ़ा लाभ क्या है ?
इसका सबसे बड़ा लाभ यह है की आपको किसी दुसरे पर निर्भर होने की जरूरत नही आप जो भी करोगे अपने दम पर करोगे |
हम अपने आप को कैसे विकसित कर सकते हैं ?
आपको खुद की पर्सनालिटी develope करनी होगी और साथ साथ अपने स्किल्स पर भी ध्यान देना होगा तभी आप खुद को विकसित कर सकते हो |
हम खुद तो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर कैसे कर सकते हैं आने वाले पांच से दस सालो में ?
इसके लिए आपको अभी से मेहनत करनी होगी और आपको अपना टारगेट बनाना होगा फिर उसके हिसाब से काम करना होगा और आने वाले पांच से दस सालो के लिए अपना रूटीन बना लीजिये
25 या 30 साल की उम्र में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर कैसे बन सकते हैं ?
आपने जो भी लोग देखे होंगे जो कम उम्र में सफल हो गये होंगे उनका पहले से ही सपना होता है की उनको क्या करना है और वो तभी से चालु कर देते है तब जाकर वो निर्धारित समय में आत्मनिर्भर हो जाते है
आत्मनिर्भरता क्यों जरुरी है ?
क्योकि आज के समय में अगर आप मुश्किल दौर में हो ऐसे समय में लोग आपकी मदद नही करते हैं तो बहुत जरुरी हो जाता है की आप खुद पर कितना निर्भर हो
आत्मनिर्भरता और स्वतन्त्रता में क्या अंतर है ?
कोई बहुत बढ़ा अंतर नही है आत्मनिर्भरता का मतलब होता है की आप अपने काम को लेकर खुद पर निर्भर हो आपको दूसरो की मदद की जरूरत नही है और स्वतन्त्रता का मतलब है की मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वतंत्र होते हो आपको अपनी जिन्दगी में पूरी आजादी होती है