दोस्तों अगर आप अपना खुद का बिज़नस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपको ये किताब जरुर पढनी चाहिए| जिससे आपको पता चलेगा की आपका आईडिया भी एक purple cow की तरह यूनिक होना चाहिए जो सबका ध्यान अपनी तरह आकर्षित कर सके |
आपने देखा होगा की 90-95% बिज़नस शुरू होते ही fail हो जाते हैं ऐसा इसीलिए होता है क्योकि उनका प्रोडक्ट या आईडिया बिलकुल भी नया नहीं होता है ऐसा आईडिया जो पहले से ही मार्किट में exist करता है और वही पुराना प्रोडक्ट जिसका कम्पटीशन बहुत ज्यादा है |
लेखक ने इस किताब के माध्यम से बताया है की कैसे आप एक यूनिक बिज़नस या प्रोडक्ट बना सकते हैं ऐसा करने से आपका प्रोडक्ट या बिज़नस बिना विज्ञापन और प्रमोशन के भी सक्सेसफुल चलता रहेगा |
Also Read : Getting To YES Book Summary
Purple Cow Book Summary In Hindi | Purple Cow Audiobook Summary
1.What’s a Purple Cow ? (Purple Cow Book In Hindi)
मान लीजिये आप कही जा रहे हैं और आपको कही खेतों में बहुत सारी गायें दिखने लग जाती हैं थोड़ी देर तक देखने के बाद आप bore हो जाते हैं क्योकि इससे पहले भी आपने गाय देखी होती है जिनका आकार और रंग सबकुछ एक जैसा ही होता है |
लेकिन अगर आपको अचानक से एक पर्पल कलर की गाय दिख जाए तो क्या होगा? आप हैरान होकर देखते रह जाओगे | यहाँ तक की फोटो क्लिक करने लगोगे और ऐसा आपके अलावा और भी लोग करने लगेंगे | क्योकि किसी ने भी आज तक पर्पल कलर की गाय नहीं देखी है क्योकि इस तरह की कोई गाय होती ही नहीं है |
लेखक का भी यही मतलब है की कुछ ऐसा यूनिक फैक्टर जो किसी चीज को सबसे अलग करे |
अब ऐसे में आप purple cow को एक यूनिक आईडिया और प्रोडक्ट या फिर बिज़नस से replace कर दें | आप एक ऐसा आईडिया लाइये जिसे लोग देखते रह जाएँ | सभी आपके उस आईडिया की प्रशंसा करे और इसी आईडिया के आधार पर जो भी प्रोडक्ट या बिज़नस आप चलाना चाहते हैं उसके लिए आपको ज्यादा मार्केटिंग करने की जरूरत नहीं होगी| लोग खुद ही आकर्षित होते जाएँगे |
Also Read : The Psychology Of Money Book Summary
2.Death Of Advertising (Purple Cow Summary In Hindi)
पहले लोग मानते थे की प्रोडक्ट कोई भी हो पहले उसे बनाओ और फिर उसकी अच्छे से मार्केटिंग करो | जिससे वो प्रोडक्ट काफी बिकने लगेगा |
जिसके लिए कंपनीज टीवी और मीडिया में ads देते थे या फिर बड़े-बड़े बिलबोर्ड hire करते थे जिससे इस तरह की मार्केटिंग में खर्चा बहुत होता था अगर इन पैसो को प्रोडक्ट को refine करने में लगाते या फिर उस प्रोडक्ट की प्राइस को कम करने में खर्च करते तो बेहतर होता |
लेकिन आज के जमाने में ये चीजे पुरानी हो गयी हैं इन्टरनेट में जमाने में लोग अपने मोबाइल में ही चिपके रहते हैं जिससे इस तरह की मार्केटिंग किसी काम की नहीं रह गयी है |
आज के समय एक नया रूल भी आ गया है- Word Of Mouth | यानि की लोग खुद एक-दुसरे को प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं जिससे वह बहुत ज्यादा बिकने लगता है |
इसके लिए आपको purple cow की तरह एकदम अलग प्रोडक्ट बनाना होगा |
3.Moore’s Marketing Curve (Purple Cow Audiobook In Hindi)
आपको अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए moore’s curve को अच्छे से समझना होगा | जिसके कुछ भाग होते हैं – Innovators, Early Adopters, Early Majority, Late Majority, Laggards |
सबसे पहले आपको अपने प्रोडक्ट को early adopters को दिखाना होगा क्योकि ये लोग risk taker होते हैं और इन्हें नयी-नयी चीजे बहुत पसंद आती हैं |
क्योकि इन्हें नए प्रोडक्ट को try करना अच्छा लगता है ये लोग बड़े-बड़े influencer होते हैं ये लोगो को प्रोडक्ट recommend करते हैं जिससे इन प्रोडक्ट के बारे में लोगो को पता चलता है |
Also Read : Zero To One Book Summary
4.Ideavirus (Purple Cow Audiobook Summary In Hindi)
ये यूनिक आईडिया एक वायरस की तरह होता है जो कहीं भी किसी के साथ भी फ़ैल सकता है जिस तरह से किसी को आईडिया आया की हम कही से भी बैठे-बैठे किसी भी समय एक-दुसरे को पेमेंट कर सकते हैं और इस तरह से google pay, phone pay और paytm जैसे एप्लीकेशन बने |
किसी को जल्दी से मैसेज करना है तो whatsapp बना गया| लोगो के साथ कनेक्ट होने के लिए फेसबुक बन गया और अपनी बात दुनिया के सामने रखने के लिए ट्विटर बन गया | ये सभी चीजे एक आईडिया ही हैं |
इसीलिए अगर आपको भी अपना बिज़नस या स्टार्टअप शुरू करना है तो आपको भी एक यूनिक आईडिया क्रिएट करना चाहिए |
5.Problem Of Purple Cow (Purple Cow Book Review In Hindi)
बहुत ज्यादा यूनिक प्रोडक्ट बनाने के चक्कर में काफी आलोचना भी होती हैं लोग काफी मजाक भी उड़ाते हैं इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए होती हैं क्योकि ये हमारे ह्यूमन नेचर में होता है की हम किसी भी नए बदलाव को जल्दी से स्वीकार नहीं करते हैं और ना ही अच्छा मानते हैं |
उदाहरण के लिए देश में जब कोरोना वैक्सीन बनी तो शुरुआत में लोगो ने कई भ्रम फैलाए की इसके कई साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे लोगो ने मान लिया की ऐसा कुछ भी नहीं है और जिसे पूरे देशवासियों से इस्तेमाल किया |
इसीलिए हर इन्वेन्टर को ध्यान में रखना चाहिए की वो हर किसी को खुश नहीं कर सकता है लोग आपको बुरा-भला कहेंगे, आपका मजाक उड़ायेंगे, चाहे आप कितना भी अच्छा काम कर लो | अगर 80% लोग आपको अच्छा मान रहे हैं तो बाकी के बारे में चिंता करना छोड़ दें |
अगर आप ऐसे आलोचकों के बारे में सोचने लग गये तो दुनिया में कभी कोई नए और यूनिक प्रोडक्ट नहीं बनेंगे |
Also Read : The Four Agreements Book Summary
6.Power Of Monopoly (Purple Cow Book By Seth Godin)
आज के समय में दूसरो का आईडिया एकदम से कॉपी हो जाता है आपको अपने आईडिया को इतना यूनिक बनाना है की कोई दूसरा कॉपी भी ना कर पाए |
इसके साथ ही आपको अपने प्रोडक्ट का पेटेंट, ट्रेडमार्क या कॉपीराइट करवा लेना चाहिए इससे आपकी मार्किट में मोनोपोली हो जाएगी |
लेकिन कुछ लोग मोनोपोली को बुरा मानते हैं क्योकि इससे मोनोपोली होल्डर अपनी मनचाही कीमत वसूलने लगता है जिससे दुसरे लोग उसका पायरेटेड प्रोडक्ट बेचने लग जाते हैं और इससे ओरिजिनल प्रोडक्ट को नुकसान भी होता है |
इसीलिए चंद पैसो के लालच में ज्यादा कीमतों पर प्रोडक्ट ना बेचें, बल्कि लोगो का जीवन आसान बनाने के लिए ऐसे प्रोडक्ट बनाएं |
जिससे आपको अपना मकसद भी मिल जाएगा |
Final Word :
दोस्तों आपको purple cow की ये बुक समरी पढ़कर अच्छे से समझ आ गया होगा की कैसे आप अपना एक यूनिक प्रोडक्ट या बिज़नस बना सकते हैं |
अगर आपको ये summary अच्छी लगी तो इस किताब को पूरी पढ़ सकते हैं |